भगवान श्री चित्रगुप्त जी पीठ शोध चिंतन मंत्र लेखन अभियान


ॐ यमाय धर्मराजाय श्री चित्रगुप्ताय वै नमः


मंत्र लेखन बैंक की स्थापना

श्री किरण कुमार जी खरे द्वारा भगवान श्री चित्रगुप्त जी मंत्र 13 मई 2016 को चित्रगुप्त मन्त्र लेखन बैंक स्थापित किया, जिसमे मन्त्र लिखने वाले का अकाउंट खुलता है जिसमे मन्त्रलेखन की कापियां संग्रहित की जाती है, उनका रिकॉर्ड रखते हैं, ब्याज के रूप में (मन्त्र लेखक) के स्वास्थ, प्रगति की श्री चित्रगुप्त जी से प्रार्थना करते हैं । आज भी श्री किरण कुमार खरे जी के द्वारा नियमित रूप से मंत्र लेखन का कार्य किया जा रहा हैं । भगवान श्री चित्रगुप्त शोध चिंतन मंत्र लेखन अभियान के संस्थापक श्री किरण कुमार जी खरे हैंअधिक जानकारी के लिए यह विडिओ देखे

मंत्र लेखन महा बैंक स्थापना

श्री चित्रगुप्त पीठ वृंदावन मथुरा मे दिनांक 14 जनवरी 2023 को स्थापित किया गया ।

मंत्र लेखन बैंक स्थान मंत्र लेखन बैंक स्थापना दिनांक
1दमोह (म. प्र.) 13 मई 2016
2गुना (म. प्र.) 03 मई 2017
3अंकपात उज्जैन (म. प्र.) 27 फरवरी 2022
4शुजालपुर जिला शाजापुर (म. प्र.) 20 मार्च 2022
5रीवा (म. प्र.) 23 अप्रेल 2022
6सतना (म. प्र.) 24 अप्रेल 2022
7कटनी (म. प्र.) 24 अप्रेल 2022
8जबलपुर (म. प्र.) 08 मई 2022
9सागर (म. प्र.) 27 अक्टूबर 2022
10मुंगावली (म. प्र.) 13 मई 2023
11अजमेर (राज.) 14 नवम्बर 2023

भगवान श्री चित्रगुप्त शोध चिंतन के निर्माता

भगवान श्री चित्रगुप्त शोध चिंतन मंत्र लेखन अभियान एवं श्री चित्रगुप्त मंत्र लेखन साधना को गति प्रदान करने के लिए परम आदरणीय श्री किरण कुमार जी खरे दमोह मध्यप्रदेश द्वारा 2 जुलाई 2020 को संरक्षक के पद पर ब्रह्मलीन श्री रविशराय गौड़ ज्योतिषाचार्य को कार्य भार सौंपा गया।


भगवान श्री चित्रगुप्त शोध चिंतन मंत्र लेखन अभियान क्या हैं ?

भगवान श्री चित्रगुप्त शोध चिंतन मंत्र लेखन अभियान विश्व मे कायस्थ एकता अखंडता को स्थापित करने के लिए तथा समस्त कायस्थ बंधुओ को एक सूत्र मे पिरोने के लिए भगवान श्री चित्रगुप्त जी के मंत्र लेखन कर भगवान श्री चित्रगुप्त जी को समर्पित किया जा रहा हैं ।

  • शोध चिंतन मंत्र लेखन कोई संस्था नहीं हैं बल्कि भगवान श्री चित्रगुप्त जी को समर्पित एक विचार धारा हैं ।
  • जो की भगवान श्री चित्रगुप्त की आराधना वंदना एवं ज्ञान का प्रचार-प्रसार एवं विस्तार हेतु समर्पित हैं
  • जिसका मुख्य आधार भगवान श्री चित्रगुप्त जी का मंत्र लेखन हैं ।
  • एक राष्ट्रीय कायस्थ ध्वज प्रत्येक कायस्थ के घर लहराए इसके लिए प्रयास जारी हैं ।

भगवान श्री चित्रगुप्त शोध चिंतन मंत्र लेखन अभियान कैसे कार्य करता हैं ?

भगवान श्री चित्रगुप्त शोध चिंतन मंत्र लेखन अभियान विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुप एवं टेलीग्राम ग्रुप के माध्यम से संपूर्ण भारत वर्ष में कार्य कर रहा है, तथा कायस्थ परिवार जन प्रभु श्री चित्रगुप्त जी का मंत्र लेखन प्रतिदिन कर रहे हैं, साधकों द्वारा समर्पित किए गए मंत्र को प्रतिदिन एकत्रित करने का कार्य करना । अभियान मे प्रतिदिन कायस्थ बंधुओ को जोड़ा जा रहा हैं तथा उनसे मंत्र लेखन एकत्र किए जा रहे हैं, साथ ही मे संयोजक मण्डल के विस्तार के लिए भी कार्य किया जा रहा हैं ।


श्री चित्रगुप्त जी मन्त्र लेखन से लाभ

साथियो, मंत्र लिखने से मंत्र की शक्ति आत्मा में प्रकाशित होती हैं, जब हम मंत्र का लेखन करते हैं तो  दिमाग, उंगलिया, आँखे और अन्य सभी इन्द्रियाँ एकाग्रचित होती हैं, मंत्र लेखन का प्रभाव मंत्र जाप से दस गुना अधिक होता हैं। जब हम मंत्र लेखन करते हैं तो लेखन के साथ साथ मंत्र का जाप भी साथ में हो ही जाता हैं।


मंत्र लेखन संकल्प के बारे मे जानकारी

सोपान संकल्प मंत्र लेखन संकल्पसोपान पूर्णसंकल्पकर्ता
प्रथमसवा लाख मंत्र 05/07/2020 – 27/07/2020चित्रांश किरण कुमार खरे दामोह
द्वितीयसवा पांच लाख मंत्र 05/08/2020 – 27/03/2021चित्रांश नरेंद्र श्रीवास्तव नीमच
तृतीयसवा ग्यारह लाख मंत्र 30/03/2021 – 04/10/2021चित्रांश किरण कुमार खरे दामोह
चतुर्थसवा इक्कीस लाख मंत्र 09/10/2021 – 23/03/2022चित्रांशी अन्नपूर्णा रविशराय गौड़ मंदसौर
पंचमसवा इक्यावन लाख मंत्र 23/04/2022 – 13/06/2023चित्रांश डॉ. गोविंद नारायण श्रीवास्तव रीवा
षष्टमसवा करोड़ मंत्र06/07/2023 – श्री महंत सूरेशानन्द जी

षष्टम सोपान के अभी तक समर्पित मंत्रों की संख्या


टेलीग्राम पर मंत्र लेखन करने वाले साधकों की सूची

चित्रांश अशोक कुमार जी भटनागर मंदसौर (म.प्र.)


चित्रांश दिनेश कुमार जी श्रीवास्तव भोपाल (म.प्र.)


अभियान से जुडने के लिए

अभियान से जुडने के लिए आपको एक पेपर पर भगवान श्री चित्रगुप्त जी के दोनों मे से कोई भी एक मंत्र कम से कम एक बार और अधिक से अधिक जितनी बार भी लिख सकते हैं, लिखना हैं ।

  • ऊँ श्री चित्रगुप्ताय नमः
  • ॐ यमाय धर्मराजाय श्री चित्रगुप्ताय वै नमः

लिखने के पश्चात मोबाईल से फोटो लेकर Telegram Group या What’s App ग्रुप पर भेजना हैं ।

मंत्र के फोटो के साथ आपको निम्न जानकारी भी लिख कर प्रेषित करना हैं ।

  • आपका नाम
  • शहर का नाम
  • मंत्रों की संख्या (आज के मंत्रों की संख्या को ब्रेकेट मे लिखना हैं )
  • अब तक के कुल मंत्र की सख्या

Telegram पर मंत्र प्रेषित करने की Process समझने के लिए देखे

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करे

  • 9425975525 (श्री नरेंद्र जी श्रीवास्तव नीमच)
  • 9827059128 (श्री मनीष जी निगम इंदौर )

“पथ-प्रदर्शक” स्वामी जी का संदेश

श्री श्री 1008 श्री चित्रगुप्त पीठाधीश्वर, आचार्य महामंडलेश्वर सच्चिदानंद पशुपति

प्रभु श्री चित्रगुप्त जी का आशीर्वाद सदैव आप सभी पर बना रहे, हमें यह जानकर अति प्रसन्नता होती है कि आप सभी सम्मानित भगवान श्री चित्रगुप्त जी के वंशज बड़ी लगन और निष्ठा के साथ प्रभु श्री चित्रगुप्त जी की महिमा मंत्र लेखन के माध्यम से हर घर -हर मन पहुंचाने का सार्थक प्रयास कर रहे हैं जिसके लिए आप सभी श्री चित्रगुप्त शोध चिंतन मंत्र लेखन के सम्मानित सदस्य को कोटि-कोटि धन्यवाद।


राष्ट्रीय संयोजक पद की नियुक्ति

भगवान श्री चित्रगुप्त शोध चिंतन मंत्र लेखन अभियान एवं श्री चित्रगुप्त मंत्र लेखन साधना को गति प्रदान करने के लिए परम आदरणीय श्री किरण कुमार जी खरे दमोह मध्यप्रदेश द्वारा 2 जुलाई 2020 को ही राष्ट्रीय संयोजक के पद पर श्री नरेंद्र श्रीवास्तव अल्ट्राटेक सीमेंट उद्योग में कार्यरत खोर नीमच मध्यप्रदेश संपादक चित्रवंश पत्रिका को कार्य भार सौंपा गया।


राष्ट्रीय महासचिव पद की नियुक्ति

भगवान श्री चित्रगुप्त शोध चिंतन मंत्र लेखन अभियान मे चित्रांश मनीष निगम इंदौर को दिनांक 09 नवंबर 2022 को राष्ट्रीय महासचिव का भार सौंपा गया, उसके पहले इन्होंने राष्ट्रीय सह संयोजक पद का भार बहुत ही अच्छे से संभाला था ।

इनके द्वारा कायस्थ बुलेटिन भी चलाया जाता हैं, यह चैनल कायस्थ हस्तियों के बारे मे जानकारी का विडिओ बना कर प्रत्येक कायस्थ बंधुओ के पास पहुचाने का कार्य करते हैं अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे ।


प्रभारीगणों की सूची


संयोजक मण्डल की सूची


भगवान् श्री चित्रगुप्त जी के दर्शन

अब भगवान् श्री चित्रगुप्त जी के भारत और भारत के बाहर के सभी मंदिरो की जानकारी भी एकत्र की जा रही हैं यदि ऐसा कोई मंदिर हो जो हमारे द्वारा नहीं लिया गया हो तो आप मंदिर के फोटो, मूर्ति के फोटो और मंदिर की विशेषताएं हमें भेजे ताकि हम हर कायस्थ बंधू तक सभी मंदिरो की जानकारी पंहुचा सके ।


जुड़े कायस्थ कम्युनिटी से और चुने हर कार्य के लिए कायस्थ

अब कायस्थ परिवार के लिए एक एप्प आया हैं जो की एक कायस्थ डिजिटल डायरी हैं यदि अपने अभी तक एप्प इंस्टॉल नहीं की तो जल्द ही करे, अब कायस्थ हब अपने नए रूप में

कायस्थ हब एंड्राइड एप्प डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करे


कायस्थ हब YouTube Channel

भगवान श्री चित्रगुप्त जी के किसी भी मंदिर की जानकारी विडिओ के माध्यम से देखने के लिए हमारे YouTube Channel को Subscribe करे ।

https://www.youtube.com/channel/UC8jH4diY5cy_-KtdQ1LvH9Q


Improve Programming Skills

यदि कोई भी कायस्थ बंधु स्वयं या अपने बच्चों को Computer Programming सीखना चाहते हैं या उन्हे कोई भी समस्या या रही हैं तो आप Comment के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं

यदि शुरू से प्रोग्रामिंग online / Offline सीखना चाहते हैं तो भी हमारे विभिन्न चैनल से जुड़ सकते हैं ।

अधिक जानकारी के लिए क्लिक करे ।

10 thoughts on “भगवान श्री चित्रगुप्त जी पीठ शोध चिंतन मंत्र लेखन अभियान”

  1. ॐ नमो चित्रगुप्ताय नमः
    यह संस्था बहुत सुंदर एवंम कायस्थ के उज्जवल भविष्य हेतु बहुत ही सार्थक है।
    जय जय चित्रांस

    Reply
  2. ऊं श्री चित्रगुप्ताय नमः
    कायस्थ समाज के लिए यह बहुत उपयोगी है, हमें साथ मिलकर चलना होगा

    Reply

Leave a Comment